कौशाम्बी, मई 24 -- मादपुर प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने किया। इस अवसर पर टूर्नामेंट आयोजक ईशू पटेल और विनोद पटेल ने विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबला मादपुर चैंपियन और उजिहिनी डिलीवरी इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मादपुर चैंपियन की टीम ने 61 रन बनाए। टीम की ओर से विवेक पटेल ने 32 रन की शानदार पारी खेली। वहीं उजिहिनी के गेंदबाज सुनील ने एक ओवर में तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उजिहिनी डिलीवरी इलेवन की टीम 58 रन ही बना सकी और तीन रन से मुकाबला हार गई। मादपुर की जीत में विवेक पटेल ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट भी हासिल किए। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मै...