पल्लवी पटेल का लखनऊ में हल्ला बोल, इंजन पर चढ़कर रोकी ट्रेन; UGC नियम लागू करने की मांग
नई दिल्ली, मई 9 -- UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शनिवार को सिराथू विधायक और अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल के हल्लाबोल की गवाह बनी। पल्लवी पटेल करीब दो हजार समर्थकों के साथ विधानसभा कूच का ऐलान करते हुए सड़क पर उतर गईं। पल्लवी पटेल और उनके साथ चल रहे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर बनाया सुरक्षा घेरा तोड़ दिया और रेलवे स्टेशन के प्लेफार्म नंबर एक पर पहुंच गए। यूजीसी सिक्योरिटी रेगुलेशन तुरंत लागू करने की मांग करते हुए पल्लवी पटेल और उनके समर्थकों ने वंचितों के हक की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पल्लवी पटेल खुद समर्थकों के साथ ट्रेन के इंजन पर चढ़ गईं और जमकर नारेबाजी की। पल्ल्वी ने कहा कि वे तीन महीने के जन जागरूकता अभियान के बाद शनिवार को सरकार और न्यायपालिका से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.