नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- घर-बाथरूम की साफ-सफाई करना तो बेहद जरूरी होता है। क्योंकि इसका असर सीधा आपकी हेल्थ पर पड़ता है। गंदे टॉयलेट में जर्म्स और बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं। लेकिन गंदे टॉयलेट की साफ-सफाई भी आपके लिए जानलेवा हो सकती है। जी हां, फेफड़ों के डॉक्टर ने ओपीडी में आए पेशेंट की स्टोरी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। कैसे टॉयलेट की क्लीनिंग एक महिला के लिए खतरनाक साबित हो गई। दरअसल, महिला ने दो टॉयलेट क्लीनर को मिलाकर सफाई की, जिसकी वजह से उसे सांस लेने में दिक्कत हुई और वो बेहोश हो गई। जिसके बाद उसे इमरजेंसी में अस्पताल लाया गया। पल्मोनोलॉजिस्ट ने स्टोरी को शेयर करने के साथ ही टॉयलेट क्लीनर से क्लीनिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को भी शेयर किया है।दो टॉयलेट क्लीनर को मिलाकर सफाई बन सकती है जानलेवा यशोदा मेडिसिटी में फेफड़ों...