पल्थी बाजार में बनने के बाद से बंद है सार्वजनिक शौचालय
आजमगढ़, मई 31 -- दीदारगंज। फूलपुर के पल्थी बाजार में लगभग 20 वर्ष पहले जच्चा बच्चा केंद्र के बगल में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण हुआ था। केन्द्र पर आने वाली महिलाओं एवं अन्य लोगों की सुविधा के लिए यह शौचालय बनवाया गया था। बनने के बाद कुछ दिनों तक तो शौचालय चालू रहा, उसके बाद ताला लटका दिया गया। करीब बीस वर्ष से शौचालय में ताला बंद पड़ा है। बाजार एवं गांव के लोगों ने कई बार बंद शौचालय को चालू कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। क्षेत्र के बजरंगी यादव, सर्वेश कश्यप, पवन यादव, विजय यादव, सुक्खू मौर्य, सूर्य प्रकाश, हरिश्चंद्र ने बन्द पड़े शौचालय को जल्द से जल्द चालू कराने की मांग उच्चाधिकारियों से किया है। यह भी पढ़ें- बैदराबाद बाजार में शौचालय और यूरिनल की सुविधा नहीं -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.