गिरडीह, मई 19 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के पलौंजिया बाजार एवं माखमरगो चौक पर सड़क के किनारे लगनेवाले बाजार को मंगलवार को बीडीओ फणीश्वर रजवार एवं सीओ संदीप मद्धेशिया ने चेतावनी देते हुए हटा दिया। यह भी पढ़ें- बगोदर में 24 घंटे में हटेगा अतिक्रमण, नहीं तो चलेगा बुलडोजरसड़क दुर्घटना का मामला बीडीओ रजवार ने बताया कि बीते दिनों ईसरी बाजार में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की जान चली गई थी जिसके बाद डीसी ने सख्त निर्देश दिया था कि सड़क के किनारे कोई दुकान नहीं लगेगी। डीसी के निर्देश पर ही आज पलौंजिया में सड़क के किनारे लगने वाली दुकानों को हटाया गया।सामान्य लोगों की परेशानी उन्होंने कहा कि रोजाना सड़क पर लगने वाले बाजार के कारण आम लोगों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती...