पलेवा कर किसानों ने शुरू कराया धान रोपाई का काम
कानपुर, जुलाई 5 -- कानपुर देहात। आसमान में बदली छाए रहने के बाद भी पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसान खासे मायूस हैं। विलंबित हो रही धान की रोपाई को देखकर बड़े किसानों ने अब बारिश का सहारा छोड़ निजी नलकूपों से खेतों में पानी भराने के साथ धान की रोपाई का काम शुरू करा दिया है। इससे खेतों में चहल-पहल बढ़ गई है। वहीं छोटे व मझोले किसान बारिश का अभी भी इंतजार कर रहे हैं। जनपद के अधिकांश किसान खरीफ की फसलों की तैयारी के लिए बारिश पर ही निर्भर रहते हैं। इस बार मानसून की बेरुखी से धान की रोपाई व खरीफ की फसलों का काम विलंब हो रहा है, जबकि सब्जी की फसलों के साथ धान की बेल व पहले से बोई जा चुकी मक्का आदि की फसलें भी मुरझा रही हैं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: तपिश और उमस के डबल अटैक से लोग बेहाल जून माह में औसत 64.90 मिमी के सापेक्ष जिले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.