अयोध्या, अप्रैल 9 -- अयोध्या। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने गुरुवार को भाजपा स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य मे चल रहे विशेष अभियान के दौरान कृष्णानगर वार्ड की पलिया शाहबदी मोहल्ले में पहुंचे। लोगों ने महापौर का स्वागत किया। लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके सिर पर छत का साया हो जाने से उनका जीवन सुखमय हुआ है। महापौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के दस लाभार्थियों के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान नगर निगम की विविध योजनाओं से परिचित कराया तथा उससे लाभावन्वित करने का भरोसा भी दिया।उन्होंने आवास योजना के लाभार्थी खन्ने निषाद के घर पर बैठक कर जनसंवाद किया। नगर निगम से संबंधित सफाई व पेयजल सुविधा की बाबत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान भारत निषाद, गुड्डू,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.