हरदोई, अप्रैल 30 -- हरदोई, संवाददाता। भीषण गर्मी में पारा चढ़ता जा रहा है, दूसरी ओर पानी की टंकी खुद प्यासी, लोग बूद बूद पानी के लिए तरसते नजर आ रहे है। करोड़ों की लागत से पलिया, हरपालपुर, ककरा ग्राम पंचायतों में करीब एक दशक पूर्व बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी हैं। तमाम शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागीय अधिकारी बिलकुल बेखबर है। पलिया ग्राम पंचायत में 8000 की आबादी के स्वच्छ पेयजल के लिए करोड़ों की लागत से बनाई गई टंकी 5 साल में ही फेल हो गई है। बोरिंग फेल होने के कारण आठ माह से जल आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प है। यह भी पढ़ें- जलापूर्ति बंद रहने से चिरकी से मधुबन तक पेयजल के लिए हाहाकार हरपालपुर क्षेत्र के पलिया ग्राम पंचायत में वर्ष 2019 में 3 करोड़ 30 लाख 47 हजार की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। ग्राम पंचायत के 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.