लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- पुलिस ने एक बार फिर मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 11 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की गई है। पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 44 हजार रुपये आंकी जा रही है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही थी, तभी मोहल्ला पठान-2 निवासी 28 वर्षीय गौरव पुत्र मुन्ना लाल राठौर को पकड़ा गया। वहीं तलाशी के दौरान उसके पास से स्मैक बरामद हुई। साथ ही पुलिस ने तस्कर के पास से एक सुपर स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की है। यह भी पढ़ें- नशा तस्कर गिरफ्तार, 8.84 ग्राम स्मैक बरामद वाहन के वैध कागजात पेश न कर पाने के कारण पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत बाइक को सीज कर द...