लखीमपुरखीरी, जून 26 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। स्वर्गीय राजेन्द्र गिरि स्टेडियम में बजाज चीनी मिल के सेंट्रल जोन क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन गोला और पलिया के बीच मुकाबला खेला गया। मैच में गोला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 75 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पलिया टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित ओवरों से पहले ही 10वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ पलिया टीम ने टूर्नामेंट में खेले गए चार मैचों में से तीन में विजय प्राप्त करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। पलिया के खिलाड़ी विनोद मौर्य को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह भी पढ़ें- पलिया ने गोला को हराकर फाइनल में बनाई जगह आयोजकों के अनुसार शुक्रवार सुबह 7 बजे गोला और खंभारखेड़ा के बीच मुकाबला ख...