लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 8 -- दुधवा पलिया रोड पर सुहेली के पास अचानक जंगली हाथी को देखकर वाहनों के पहिए थम गए। बीच सड़क पर खड़े टस्कर हाथी को देखकर रोड के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। वाहनों के हार्न व लोगों के शोर शराबे पर जब हाथी नही हटा तो वनकर्मियों ने पटाखे दगाकर व आग जलाकर उसे जंगल में खदेड़ा। इस बीच राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कुछ वाहन चालक आगे जाने का साहस नहीं जुटा पाए और वापस हो लिए। पलिया से चंदनचौकी व गौरीफंटा रोड पर अक्सर राहगीरों का सामना जंगली हाथियों हो जाता है। कभी जंगल से निकल कर मार्ग पार करते हुए तो कभी बीच सड़क पर उत्पात मचाते हुए हाथी दिख जाते हैं। ऐसा ही मामला रविवार शाम को सुहेली पुल के पास देखने को मिला, जहां एक जंगली हाथी टस्कर अचानक जंगल से निकलकर बीच सड़क पर आ गया। जिससे वाहनों के पहिए थम गए। लेकिन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.