पलिया-दुधवा रोड पर दर्दनाक हादसा, दो किशोरों की मौत, तीन गंभीर
लखीमपुरखीरी, अगस्त 15 -- लखीमपुर। पलिया-दुधवा रोड पर फरसईया चौराहे के पास शनिवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पांच किशोरों को टक्कर मार दी। हादसे में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक और घायल पटिहन क्षेत्र के राजाटॉपर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को पांच किशोर एक बाइक पर सवार होकर पलिया की ओर जा रहे थे। फरसईया चौराहे के पास दुधवा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार आनंद (13) पुत्र श्रवण और शिवा (16) पुत्र राजू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रोहित (16) पुत्र पप्पू, अनिकेत (17) पुत्र रामकिशन और अतीश (17) पुत्र गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.