पलिया को हराकर नौशाद इलेवन फाइनल में पहुंची
लखीमपुरखीरी, मई 18 -- बम्हनपुर, संवाददाता। मो. हसन नाकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में नौशाद इलेवन ने पलिया को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। शिवांग के आलराउंड प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। लोधपुरवा में टूर्नामेंट में नौशाद इलेवन ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पलिया टीम ने 14 ओवरों में सात विकेट खोकर 139 रन बनाए। सुफियान ने 29 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। शाहरुख ने 21 गेंदों में 29 और बंटी ने 15 गेंदों में 36 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। नौशाद इलेवन के शिवांग ने तीन ओवरों में 19 रन देकर दो विकेट लिए। इसके मुकाबले नौशाद इलेवन की टीम ने छह विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। सलमान ने 12 गेंदों में 33, मनीष ने 14 गेंदों में 36 और गंगा ने 15 गेंदों में 28 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। आखिर में शिवांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.