पलिया के राजकीय महाविद्यालय में एमए की कक्षाएं हुई शुरू
लखीमपुरखीरी, जून 17 -- नगर के श्री गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज राजकीय महाविद्यालय को स्नातकोत्तर कक्षाओ के संचालन के लिए सम्बद्धता लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त हो गयी है। अब महाविद्यालय श्री गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नाम से जाना जायेगा। प्राचार्य डा. सूर्यप्रकाश शुक्ल ने बताया कि वर्तमान सत्र 2026-27 में जुलाई से एमए समाजशास्त्र की कक्षाएं संचालित होगी। एमए समाजशास्त्र में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय ने कुल 50 सीटे आवंटित की है। स्नातकोत्तर कक्षाओ के संचालन से इस क्षेत्र के गरीब छात्र-छात्राओं को एमए करने के लिए अब कही दूर नही जाना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.