अलीगढ़, जून 3 -- अलीगढ़। गभाना क्षेत्र स्थित पला सल्लू ब्लैक बक संरक्षण केंद्र को नए सिरे से विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। वन विभाग ने संरक्षण केंद्र के सुंदरीकरण, जल स्रोतों के सुदृढ़ीकरण और सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वन विभाग के अनुसार अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज क्षेत्र ब्लैक बक के प्राकृतिक आवास रहे हैं। गभाना तहसील के पला सल्लू में स्थापित ब्लैक बक संरक्षण केंद्र वर्षों से इस दुर्लभ वन्यजीव के संरक्षण का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बीते वर्षों में डिफेंस कॉरिडोर, औद्योगिक परियोजनाओं और अन्य विकास कार्यों के कारण क्षेत्र के प्राकृतिक आवास में परिवर्तन हुआ है, जिसके चलते ब्लैक बक निकटवर्ती क्षेत्रों की ओर प्रवास कर गए हैं। वन विभाग ने स्प...