बोकारो, मार्च 7 -- पिंडराजोरा पुलिस ने शुक्रवार सुबह ग्रामीणों के सूचना पर टूपरा गांव में पलास के पेड़ से लटका पुरुष का शव बरामद किया। शव की पहचान उसी गांव के अंतू दास के पुत्र 36 वर्षीय राजेश दास के रूप में की गई, जो गुरुवार रात खाना खाने के बाद घर से निकल गया था। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अभिषेक रंजन ने बताया कि मृतक की पत्नी दो बच्चों के साथ चिरा चास में रखकर दैनिक मजदूरी करती है, मृतक माता पिता के साथ तूपरा में रहता था। शुक्रवार सुबह रस्सी का एक छोर पेड़ से बंधा था, तो दूसरा छोर मृतक के गले से। उसके शव को पेड़ से लटके अवस्था में नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फर्द बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...