अररिया, अप्रैल 10 -- पलासी( ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने बीते 23 मार्च को अपहृत विवाहिता को नाटकीय ढंग से बरामद कर लिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि बरामद अपहृता को 164 का बयान के लिए न्यायालय भेजा जा रहा है। गौरतलब हो कि बीते ईद में शादीशुदा युवती अपने ससुराल से अपने मायके आयी थी। इस क्रम में बीते 23 मार्च की रात्रि करीब दस बजे वह शौच के लिए अपने घर से बाहर निकली थी। कथित शादी की नीयत से एक युवक ने उन्हें अगवा कर अपने साथ लेकर चला गया था। इस मामले में कथित अपहृता की मां ने पलासी थाना में युवक सहित नौ लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज करायी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.