अररिया, मार्च 5 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र में रंग व गुलाल का पर्व होली शांतिपूर्ण व सद्भावपूर्ण वातावरण में मनायी गयी। इस अवसर पर हिन्दू व मुस्लिम भाइयो ने एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह सक्रिय दिखी। चौक चौराहों पर हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस थी। होली पर्व को लेकर कई जगह होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया था। होली के मौके पर बीडीओ आदित्य प्रकाश, बीपीआरओ अखिलेश कुमार, युवा नेता रंजीत यादव ने प्रखंड व अंचलकर्मियो को अबीर व गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली पर्व पर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे थे। जगह जगह चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.