अररिया, जून 12 -- पलासी (ए.सं)। प्रखड के कुजरी मस्जिद के समीप से एक बाइक चोरी करने का मामला सामने आया है। इस बाबत को लेकर बाइक मालिक असदुल्ला गांव फरसा डांगी द्वारा पलासी थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने कहा है कि नौ जून को समय करीब तीन बजे दिन में घर से कुजरी गांव मैयत में अपनी भाभी बीबी आफरीन के नाम की बाइक बीआर 38 एक्स 4231 से गया था। बाइक मस्जिद के बगल में लगाकर मैयत में चला गया.आधा घंटा बाद वापस लौटने पर बाइक गायब पाया। बाइक को आसपास खोजबीन किया लेकिन बाइक का कोई अता-पता नहीं चल पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...