अररिया, मई 28 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के बलुआ कलियागंज बाजार स्थित मोबाइल दुकान के आगे रखे बाईक चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर बाईक मालिक किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना अंतर्गत बलुआ जागिर भोजपुर निवासी मुन्ना कुमार शर्मा ने पलासी थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। घटना बीते 20 मई दिन की है। दर्ज मामले में सूचक ने उल्लेख किया है कि वे पलासी प्रखंड अंतर्गत बलुआ कलियागंज बाजार के जनता मोबाईल दुकान में काम करते हैं। बीते 20 मई को दिन के करीब दस बजे वे अपनी बाईक दुकान के आगे खड़ी कर दुकान के भीतर काम में लग गया। करीब दो बजे अपराह्न जब खाना खाने बाहर निकला तो उनकी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी अब तक बाईक का पता नहीं चल पाया है। सूचक ने दावा किया है कि अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक चोरी कर ली गयी। ...