अररिया, मई 24 -- पलासी, (ए. सं)। बीते 24 घंटे के भीतर प्रखंड के अलग-अलग गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला सहित चार व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में डकैता गांव का मनोज कुमार, कोढ़ैली गांव के बालकृष्ण विश्वास, गयासपुर की बीबी अफ्शा तथा डेहटी गांव के वाहिद खान शामिल हैं। परिजनों द्वारा सभी जख्मियों का इलाज पलासी सीएचसी में कराया गया। मौके पर मौजूद डॉ जहांगीर आलम ने बताया कि इलाज के बाद सभी घायल खतरे से बाहर हैं। यह भी पढ़ें- पलासी में आपसी रंजिश में मारपीट में चार लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...