अररिया, मई 21 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतो में बुधवार को फार्मर आईडी बनाने के लिए लगा महा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 208 फार्मर आईडी बना। यह जानकारी बीएओ अनुराग विश्वास ने बताया कि बुधवार को फार्मर आईडी बनाने को लेकर भीखा, मोहनियां, पीपरा बिजवार, चहटपुर, धर्मगंज, कलियागंज सहित सभी पंचायतो में शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में किसानों ने आकर अपना अपना फार्मर आईडी बनाया। उन्होंने बताया कि प्रखंड में फार्मर आईडी बनाने का काम जारी हैं। किसान सलाहकार पंचायतो में पहुच कर किसानों के घर जा जा कर फार्मर आईडी बना रहा हैं। बीएओ अनुराग विश्वास ने बताया कि अब तक प्रखंड क्षेत्र में 16970 किसानों का फार्मर आईडी बन चुका हैं। फार्मर आईडी बनाने का काम जारी हैं। उन्होंने बताया कि इस विशेष शिविर में किसान सलाहकार ललन कुमार,...