अररिया, मार्च 6 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में रात्रि शौच के लिए निकली एक किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा न दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता द्वारा पलासी थाना में युवक सहित पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें युवक साजन के अलावे साजिद, मुर्शिदा, जरीना व शकील को आरोपित किया गया है। घटना बीते 24 जनवरी रात्रि की बतायी गयी है। विलंब से थाना में सूचना का कारण पंचायती करना बताया गया है। दर्ज मामले में पीड़िता ने उल्लेख किया है कि बीते 24 जनवरी रात्रि करीब साढ़े दस बजे वे शौच के लिए अपने घर से पूरब बांसबाड़ी गयी थी। इस क्रम में पूर्व से घात लगाये युवक साजन ने दुष्कर्म करने की नीयत से जबरन जमीन पर पटक कर छूरा का भय दिखाकर मुंह में कपड़ा ठूंस कर, पहने कपड़े को चीर फाड़ कर छेड़छाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.