अररिया, फरवरी 15 -- पलासी, (ए.सं)। जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र में रविवार को शिव रात्रि के अवसर पर विभिन्न शिवालय में पूजा अर्चना व जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओ ने भक्तिमय माहौल में शिवलिंग की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक की। पलासी, बेलवाड़ी, कलियागंज, सोहंदर, आदि शिव मंदिरों में देर शाम तक श्रद्धालुओ की भीड़ देखी गयी। श्रद्धालुओ ने शिवलिंग की पूजा अर्चना करते हुए जलाभिषेक की। शिव रात्रि को लेकर विभिन्न शिव मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। बेलवाड़ी शिव मंदिर के संस्थापक रंजीत यादव ने बताया कि महाशिव रात्रि को लेकर संध्या भव्य रूप से शिवबारात निकाली जायगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.