अररिया, मार्च 12 -- पलासी, (ए.सं)। विभागीय निर्देश के आलोक में विद्युत विभाग ने बीते मंगलवार को टीम गठित कर विभिन्न गांवों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पांच लोगों की ओर से अवैध रूप से चोरी से विद्युत ऊर्जा चोरी कर विभाग को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस बावत पलासी के कनीय विद्युत अभियंता राजेश कुमार की ओर से पलासी थाना में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कराया गया है। दर्ज मामले में में कनीय विद्युत ने उल्लेख किया है कि पूर्व में बकाया राशि जमा नहीं करने के इन लोगों को विद्युत संबंध विच्छेदित कर दिया गया था, बावजूद ये लोग चोरी छिपे विद्युत ऊर्जा का उपभोग कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...