पाकुड़, फरवरी 25 -- होली पर्व के मद्देनज़र प्राकृतिक एवं पर्यावरण-अनुकूल रंगों को बढ़ावा देने को लेकर बुधवार को पलाश हर्बल गुलाल का भव्य शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी द्वारा अन्य जिला पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों से पलाश हर्बल गुलाल क्रय कर उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल महिला सशक्तिकरण, स्थानीय रोजगार सृजन तथा जिले के आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पलाश हर्बल गुलाल अब पाकुड़ बाजार स्थित पलाश मार्ट, दीदी कैफे एवं अन्य दुकानों पर आमजन के लिए उपलब्ध है। यह हर्बल गुलाल कॉर्न स्टार्च, पालक, गेंदे के फूल, पलाश के फूल, चुकंदर एवं नीम की पत्तियों जैसी प्राकृतिक सामग्रियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.