पलाश सभागार में आयुर्वेद दिवस समारोह आज
रांची, सितम्बर 19 -- रांची। अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन की प्रांतीय इकाई (झारखंड प्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन) के द्वारा रविवार को प्रथम स्थापना दिवस सह आयुर्वेद दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ जगन्नाथ त्रिपाठी ने बताया कि समारोह का आयोजन पलाश सभागार, वन भवन डोरंडा में किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी एवं वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर बतौर मुख्य अतिथि समारोह का शुभारंभ करेंगे। बतौर विशिष्ट अतिथि संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य डॉ दिनेश कुमार यादव उपस्थित रहेंगे। समारोह में बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों के भी चिकित्सक भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.