पलाश के फूलों से तैयार किया सेहतमंद पेय
वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के शोधकर्ताओं ने बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय की अगुवाई में पलाश के फूलों से सेहतमंद एंटीऑक्सीडेंट पेय 'कोम्बुचा' तैयार करने में सफलता पाई है। यह शोध प्रसिद्ध एल्सेवियर ग्रुप के अंतरराष्ट्रीय जर्नल 'फूड ऐंड ह्यूमैनिटी' के ताजा अंक में प्रकाशित हुआ है। इसे वैश्विक बाजार में प्राकृतिक स्वास्थ्य पेय की बढ़ती मांग के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शोधदल में बीएचयू के डेयरी विज्ञान और खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग से सुमन भारती और अरविन्द कुमार के साथ ऑस्ट्रेलिया की डीकिन यूनिवर्सिटी के सीएएसएस फूड रिसर्च सेंटर से आकांक्षा गुप्ता शामिल रहीं। प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि यह शोध 'स्थानीय से वैश्विक' की दिशा में बड़ा कदम है। यह भी पढ़ें- वीसी और उनकी टीम ने पलाश के फूलों से बनाया कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.