जमशेदपुर, अप्रैल 19 -- जमशेदपुर प्रखंड की पलाशबनी पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत समिति सदस्य (पंसस) भरत राम लोहरा पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से जांच की मांग की है। शिकायत के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग डीसी ऑफिस पहुंचे और जांच के लिए ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2022 के पंचायत चुनाव में अनुसूचित जनजाति आरक्षित सीट से निर्वाचित भरत राम लोहरा मूल रूप से इस क्षेत्र के खतियानधारी नहीं हैं। चुनाव के दौरान प्रस्तुत किया गया उनका जाति प्रमाण-पत्र भी संदिग्ध है। आरोप है कि प्रमाण-पत्र जो 4 मई 2022 को मानगो अंचल कार्यालय से जारी हुआ, वह नियमों के अनुरूप नहीं है। यह भी पढ़ें- एक ही नंबर से दो म्यूटेशन का आरोप, जेएलकेएम नेता ने डीसी से की शिकायत ग्रामीणों ने दावा किया कि झारखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.