सोनभद्र, मई 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। मनरेगा के तहत पंजीकृत श्रमिकों में अब तक 20 हजार से अधिक की ईकेवाईसी नहीं हो सकी है। इसका कारण श्रमिकों का गैर प्रांतों में पलायन माना जा रहा है। जबकि जिले में लगभग दो लाख एक्टिव श्रमिक हैं, जिसमें 1.79 लाख श्रमिकों की ईकेवाईसी कराई जा चुकी है। ईकेवाईसी होने के बाद आंख की पुतली से श्रमिकों की हाजिरी कराई जा रही है। ग्रामीण विकास मंत्रायल ने मनरेगा योजना को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से योजना के तहत एक्टिव श्रमिकों की ईकेवाईसी शुरु कराई। ईकेवाईसी के बाद कार्य पर लगे श्रमिकों की आंख की पुतली से हाजिरी कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- नौहट्टा में आधार केंद्र बंद, मनरेगा मजदूरों की हाजिरी पर संकट यही नहीं दोनों वक्त उनकी हाजिरी होगी। अगर किसी श्रमिक की हाजिरी एक वक्त हुई और दूसरे वक्त नहीं हो पाई तो उसे आधी मजदूरी...