बागेश्वर, मई 29 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नव नियुक्त जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय ने कहा कि जनपद में पलायन रोकने के लिए स्थानीय संसाधनों पर आधारित रोजगार और आजीविका के अवसर विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की कमी बड़ी चुनौती है, जिसे दूर करना प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी। वर्ष 2018 बैच की आईएएस अधिकारी अपूर्वा पांडेय इससे पहले रानीखेत, रुड़की, देहरादून तथा अपर सचिव पेयजल जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना जरूरी है। यह भी पढ़ें- पलायन रोकने को स्थानीय रोजगार पर फोकस:...