बोकारो, मार्च 11 -- नावाडीह प्रखंड अंतर्गत बाराडीह पंचायत के बबलू अंसारी (37 वर्ष) की मौत मंगलवार को मुंबई में हो गयी। वह वहां संताकुरज में सिलाई का काम करता था। जानकारी के अनुसार कार्य करने के दौरान अचानक तबियत खराब हो गयी। जिसके बाद उसके साथी नजदीक के अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शव को बुधवार को आते ही परिजनों की चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन हो गया। मुखिया प्रदीप वर्मा, विधायक प्रतिनिधि संदीप झारखंडी आदि ने मृतक के आवास पहुंच कर शोकाकुल परिजनों को ढांढ़स बंधाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.