मुजफ्फर नगर, मई 18 -- मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित गांव मखियाली में कैंसर और टीबी के बढ़ते मरीजों तथा ग्रामीणों द्वारा घरों के बाहर लगाए गए पलायन के पोस्टरों के बाद प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सक्रिय हो गया है। क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को लेकर बोर्ड की टीम ने शनिवार और रविवार देर रात तीन प्रमुख पेपर मिलों पर औचक छापेमारी कर जांच की। प्रशासन के निर्देश पर विभाग ने भोपा रोड स्थित सिल्वर टन पेपर मिल, गर्ग डुप्लेक्स और बिंदल पेपर मिल की निगरानी बढ़ा दी गई है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी गीतेश चंद्रा ने अवर अभियंता कुंवर संतोष के नेतृत्व में निगरानी टीम बनाई है। यह भी पढ़ें- नदी-नालों के नमनों की रिपोर्ट खोलेगी पेपर मिलों के प्रदूषण की वजह शनिवार और रविवार देर रात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एक विशेष टीम ने मखियाली और आसपास ...