नई दिल्ली, जनवरी 2 -- पहाड़ से पलायन अब इस हद तक पहुंच गया है कि मृतकों को कंधा देने वाले लोग नहीं मिल रहे। पिथौरागढ़ जिले के नेपाल सीमा से सटे गांव में एक बुजुर्ग महिला को श्मशान घाट पहुंचाने के लिए पर्याप्त लोग नहीं मिले तो सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने यह फर्ज निभाया। जवानों ने अर्थी को कंधा दिया, लकड़ियां ढोईं और अंत्येष्टि भी कराई।SSB जवानों से ली मदद उत्तराखंड के खाली होते गांवों की कठोर सच्चाई को उजागर करती यह घटना पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर तड़ीगांव की है। यहां रहने वाली करीब सौ वर्षीय बुजुर्ग महिला झूपा देवी का बुधवार को निधन हो गया। शव को अंत्येष्टि के लिए गांव से करीब ढाई किमी दूर काली नदी के तट तक ले जाना था, लेकिन गांव में अंतिम यात्रा के लिए पर्याप्त लोग नहीं थे। पूर्व प्रधान भूपेंद्र चंद ने बताया कि शव य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.