पलामू हादसा : केमिकल, फॉरेंसिक और बिसरा जांच के निर्देश
रांची, जून 29 -- रांची। पलामू जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने गंभीरता से लिया है। वित्त मंत्री ने बताया कि शनिवार की रात परिवार के तीन सदस्यों को रिम्स में भर्ती कराया गया था, जिनमें श्वेता और नकुल की भी मौत इलाज के दौरान हो गई। 28 जून को वित्त मंत्री ने रिम्स के निदेशक डॉ डीके सिन्हा के साथ पीड़ित परिवार के इलाज की समीक्षा की थी। इसके बाद सोमवार को अज्ञात बीमारी से ग्रसित नकुल की भी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही वित्त मंत्री ने अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य अजय कुमार सिंह से चर्चा की और दोनों रिम्स पहुंचे। रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में उन्होंने 11 सदस्यीय उच्च स्तरीय चिकित्सकीय टीम के साथ बैठक कर एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के कारणों की समीक्षा की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.