पलामू, मार्च 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू सेंट्रल जेल में वर्तमान में कुल 425 कैदी बंद हैं। जेल प्रशासन के अनुसार सभी कैदियों के लिए प्रतिदिन गैस चूल्हे पर ही भोजन तैयार किया जाता है। देश में गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद अबतक जेल में अब तक परेशानी नहीं हुई है। प्रभारी जेलर प्रदीप कुमार ने बताया कि कैदियों के भोजन की व्यवस्था नियमित रूप से की जा रही है। खाना बनाने के लिए आवश्यक गैस सिलेंडर समय पर उपलब्ध हो जा रहा है, जिससे भोजन व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने कहा कि जेल में बंद कैदियों को निर्धारित समय पर नाश्ता, भोजन और रात का खाना उपलब्ध कराया जाता है। प्रभारी ने बताया कि कैदियों के भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। फिलहाल गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं है, इसलिए जेल प्रशास...