गढ़वा, मई 3 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को पलामू विभागस्तरीय प्रधानाचार्य की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, ओम और मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन के साथ हुआ। उक्त अवसर पर पलामू विभाग निरीक्षक अखिलेश कुमार, पूर्व निरीक्षक रमेश चंद्र द्विवेदी, भवनाथपुर नगरी प्रधानाचार्य शिवबालक प्रसाद, संकुल संयोजक अरविंद सेंगर तथा प्रधानाचार्य रविकांत पाठक उपस्थित रहे। बैठक में विभाग निरीक्षक अखिलेश कुमार को शिवबालक प्रसाद ने बाबा बंशीधर की स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मौके पर अखिलेश कुमार ने कहा कि विद्या भारती के कार्यकर्ता सदैव राष्ट्रहित और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए समर्पित हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में वर्षभर की कार्ययोजना तैयार की गई तथा विभिन्न ...