पलामू, जुलाई 3 -- झारखंड के पलामू जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिंदु बिगहा गांव में गुरुवार की देर शाम मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। घटना में धारदार हथियार से किए गए हमले में गोद में मौजूद आठ माह के मासूम की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या था।8 महीने के मासूम की मौत इस मामले की शुरुआती जानकारी के अनुसार, गांव में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद आरोपी चितरंजन पासवान ने एक दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के दौरान माता-पिता की गोद में मौजूद आठ माह का मासूम भी गंभीर रूप से घा...