पलामू, मार्च 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला में गर्मी का असर मार्च के मध्य से दिखने लगा है। बुधवार को पलामू जिला में अधिकतम तापमान बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जिले में पेयजल की संकट भी गहराने लगा है। भूगर्भ जलस्तर लगातार नीचे जाने से चापानल सूखने लगा है। पलामू जिले में कुल 27 हजार 37 चापानल नाल हैं जिसमें से 3 हजार 387 चापानल खराब पड़ा है। इसे बनाने के लिए विभागीय स्तर से कवायद तेज कर दिया गया है। जिले में खराब चापानलो की शिकायत के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग पलामू की ओर से सभी प्रखंडों के लिए आधिकारिक नंबर जारी किया गया है।पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता ई जेसन होरो ने बताया कि पलामू जिला में जितने भी खराब चापानल है सभी को मरम्मत किया जाएगा। खराब चापानलो की शिकायत के लिए विभाग की ओर से नबर जारी किया गया ...