पलामू, जुलाई 26 -- मेदिनीनगर, आनंद कुमार। पलामू में ममता वाहन सेवा पर संकट गहरा गया है। 265 पंचायतों के लिए सिर्फ 54 वाहन पंजीकृत हैं। छतरपुर व हरिहरगंज स्वास्थ्य प्रखंड में एक भी ममता वाहन उपलब्ध नहीं है। पलामू जिले में गर्भवती महिलाओं को घर से अस्पताल और प्रसव के बाद अस्पताल से घर पहुंचाने के लिए संचालित ममता वाहन सेवा गंभीर संकट के दौर से गुजर रही है। मुख्यमंत्री जननी व शिशु सुरक्षा योजना (एमजेएसएसवाई) के तहत संचालित इस सेवा के लिए जिले की 265 पंचायतों के मुकाबले महज 54 ममता वाहन ही संचालित हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति छतरपुर और हरिहरगंज प्रखंड की है, जहां एक भी ममता वाहन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचने के लिए निजी वाहन या एंबुलेंस पर निर्भर रहना पड़ रहा है। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के सरकारी प्रयासों के बी...