पलामू, सितम्बर 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना पलामू के तत्वावधान में 15 सितंबर से जिला स्तरीय खेलो झारखंड-2026-27 प्रतियोगिता की शुरू होगी। सभी प्रतियोगिता चैनपुर स्थित सहोदय उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित होगी। पलामू में अंडर 17 बालक और बालिकाओं की प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता के तहत कुल 23 इंवेंट होगा। इसमें एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मी ,800 मीटर, 1500 मी, गोला फेक ,भला फेक,डिसकस फेक, रिले, हाई जंप,लॉग जंप, हर्डल रेस आदि समेत खो-खो, कबड्डी, हॉकी, वॉलीबाल और फुटबॉल की प्रतियोगिता होनी है। जिला स्तर पर गठित खेल कोषांग के सदस्य अनूपम तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सफल संचालन के लिए कई कमेटियों का भी गठन किया गया है। उन्होंने ...