पलामू में सामान्य कोटि के 16,232 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृति
पलामू, अगस्त 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के सरकारी स्कूलों में चालू वित्त वर्ष में कक्षा एक से आठवीं तक अध्ययनरत 16,232 सामान्य कोटि के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। डीबीटी के माध्यम से छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में सीधे छात्रवृत्ति की राशि हस्तांतरित की जाएगी। शिक्षा विभाग सामान्य कोटि के छात्र-छात्राओं का डाटाबेस तैयार कर रहा है, ताकि जल्द छात्रवृत्ति का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना की राशि सामान्य वर्ग के वैसे छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जानी है, जिन्हें वर्तमान में किसी अन्य योजना से छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल रहा है। योजना के तहत कक्षा एक से पांचवीं तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.