पलामू, नवम्बर 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने गुरुवार को जीएलए कॉलेज मैदान में सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन किया। सभी टीम के खिलाड़ियों से बारी-बारी से हाथ मिलाते हुए उनके हौसलों को बढ़ाया। सांसद ने पलामू एवं गढ़वा जिलों के खिलाड़ियों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को देखते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया। सांसदने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है उन छिपी हुई प्रतिभा को निखारने और उचित प्लेटफार्म प्रदान करने की। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी सोच का ही नतीजा है कि सभी सांसदों को अपने संसदीय क्षेत्र में छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए खिलाड़ियों को उचित प्लेटफार्म मिल रहा है। खेल में भी युवाओं के लिए असीमित संभावनाएं हैं। खेल मानसिक, शारीरिक, और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। सांसद खेल महोत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.