पलामू, सितम्बर 5 -- पलामू में सरकारी शिक्षकों के 4282 पद रिक्त, 3.89 लाख स्कूली बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा 3872 को मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ी है, लेकिन उसके अनुपात में शिक्षकों की उपलब्धता अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। जिले के शहरी क्षेत्र और 21 प्रखंडों में कक्षा एक से 12वीं तक के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 8154 पद स्वीकृत हैं। इसके विरुद्ध महज 3872 सरकारी शिक्षक कार्यरत हैं। वर्तमान में 4282 पद रिक्त हैं। यह कुल स्वीकृत पदों का करीब 52.5 प्रतिशत है। इसके कारण कार्यरत शिक्षकों पर करीब दोगुणा बोझ है। शिक्षकों की इस कमी के बीच करीब 4100 पारा शिक्षक भी सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई में योगदान दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- Ghumla News: शिक्षकों की कमी से जूझ रहा गुमला, एक शिक्षक पर कई जिम्मेदार...