पलामू, मार्च 28 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर सहित शहादत स्थल नीलांबर-पीतांबरपुर(लेस्लीगंज), पांकी और हेरहंज प्रखंड के सीमांत क्षेत्र स्थित जांजों गांव में शनिवार को 1857 की क्रांति के महानायक, अमर शहीद नीलांबर-पीतांबर का 169वां शहादत दिवस अत्यंत गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। अखिल भारतीय खरवार आदिवासी समाज के नेतृत्व में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम सह मेले में हजारों की भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र, नीलांबर-पीतांबर अमर रहें, के नारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पांकी के विधायक कुशवाहा डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इससे पूर्व पारंपरिक तरीके से पाहन ने विधिवत पूजा-अर्चना की गई। शहादत दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में हेरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.