पलामू, अप्रैल 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में पैक्स के माध्यम से किसानों से ढ़ाई लाख क्विंटल लक्ष्य के विरूद्ध 30 मार्च तक दो लाख, 85 हजार, 458 क्विंटल धान की खरीददारी की गई है। फिलहाल जिले के पैक्सों में 30 मार्च के बाद से किसानों से धान की खरीददारी नहीं की जा रही है। हालांकि जिले में अभी भी कई किसान अपना धान पैक्स को नहीं बेच पाए हैं। हुसैनाबाद के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि फिलहाल पैक्सों में धान की खरीददारी नहीं की जा रही है। इस कारण किसान भी पैक्स में धान लेकर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने संभावना जताया है कि धान खरीदने की तिथि में विस्तार होगा, परंतु इस संबंध में विभागीय आदेश अभी तक प्राप्त नहीं हो सका है। उन्होंने का कि अगर तिथि में बढ़ोतरी होगी तो पैक्सों में जिन किसानों ने अब तक धान नहीं बेच पाए हैं, वैसे क...