पलामू, अक्टूबर 8 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में सुबह 10 बजे राष्ट्रगीत-वंदे मातरम गायन से आरंभ हुआ, सेवा ज्योति यात्रा, का समापन शहर के भारतमाता चौक पर राष्ट्रगान-जन गण मन...गायन से हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ना तथा प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना था। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन नबीन का संबोधन भी वचुअल रूप से बड़े स्क्रीन पर आम कार्यकर्ताओं के साथ पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम, प्रदेश महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान के राज्य प्रभारी मन...