पलामू, मई 30 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। झालसा के दिशा निर्देश व पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष श्रीराम शर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को मेदिनीनगर के जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत आयोजित किया गया। सुलह समझौते के आधार पर 158 मामले का निस्तारण किया गया। इसके तहत 5 लाख 8 हजार 465 रुपए का मामला सेटल हुआ। लोक अदालत में मामले निस्तारण को ले 11 पीठों का गठन किया गया था। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रजंन ने बताया कि पीठ एक में पारिवारिक विवाद से संबंधित मामले का निस्तारण कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास व अधिवक्ता बीना मिश्रा कर रहे थे। यह भी पढ़ें- सराइकेला और चांडिल में मासिक लोक अदालत से त्वरित राहत, Rs.1.08 लाख राजस्व अर्जित पीठ दो में सभी जिल...