पलामू में मर्डर! घर बुलाकर की शराब पार्टी; पारा टीचर का गला रेतकर मार डाला
पलामू, मई 29 -- झारखंड के पलामू में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक पारा टीचर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीचर उदय सिंह चिल्हो खुर्द के रहने वाले थे, गुरुवार को कॉल आने के बाद किसी से मिलने गए, जिसके बाद घर से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर उनकी लाश मिली है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना की जांच के लिए पुलिस ने टीम गठित कर दी है, जल्द ही हत्या का खुलासा करने का वादा किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है। मामला पलामू जिले के चिल्हो खुर्द का है। गुरुवार की रात को किसी का फोन आने पर पारा टीचर उदय सिंह घर से निकले थे। घर से निकलने के बाद जब काफी देर तक उदय वापस नहीं आए तो घरवालों ने तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद नगद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.