पलामू, जून 12 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शुक्रवार को मेदिनीनगर के पंडित दीन दयाल उपाध्याय टाउन हॉल में विशेष बैठक कर 20 जून से प्रस्तावित विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर)-2026 की तैयारी की समीक्षा की। बैठक में डालटनगंज, विश्रामपुर, हुसैनाबाद और छत्तरपुर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, विभिन्न सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी बीएलओ सुपरवाइजर समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग से निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर हुई समीक्षाबैठक का महत्व उपा...